शुक्रवार, २७ नवम्बर २००९

कितने जगह मनाओगे शहीदी दिवस को ?

चौको न बस सोचो ज़रा ये क्या हो गया

संचित सदा की एकता का साख खो गया

कैसी घड़ी , समय दुखद , मानव संघार का

थी स्वागताकांक्षी धरा दानव चिग्घाड़ का ॥ १॥

घटना न कभी ऐसी स्वतंत्र हिंद में हुई

रो पड़े जिसने भी उस हालत को सुनी

आँखे खुली थी जिनकी वो भी सूर हो गए

कितने लड़े, शहीद, हिंद-ऐ-नूर हो गए ॥ २॥

पर वो रहे डकारते खा खा के पूरियां

पहुंचे न क्षति , बनाए रखे ऐसी दूरियां

जब तक कि बात उठती गोलियां बरस गयी

अपने बिरन को लखने को अखियाँ तरस गयी ॥ ३

फ़िर वो लगे फुदकने कायरों ही की तरंह

अवशेष ढूँढने लगे , आतंक की वजह

कुछ हो तो मिले खैर राजनीती ही सही

कम्युनिस्टों ने कह ही दिया जो कोई ना कही ॥ ४॥

अब तक तो लड़े जान हथेली पे रखके यूँ

मानो न उनका कोई , देश ही है सब कछू

पर देश के गद्दारों नें ये क्या कर दिया

उनके शहीद होने पर , सवाल जड़ दिया ॥ ५॥

ऐसी बनाओ नीति ना कुनीति पर चलो

जिस देश में हो रहते उस देश की कहो

कितने जगंह मनाओगे शहीदी दिवस को

हरेक जगंह रही गर जिंदगी सिसक तो ॥ ६॥

चलेगा न काम धुप , अगर, माल से

आतंक का जवाब दो आतंकी ताल से

हम हैं भला कमजोर वो सहजोर ही कहाँ

भाग जाय सब छोड़ , एक हिलोर हो जहा ॥ ७॥

तबतो मजा है , आनंद इस जलसे जुलूस का

हम स्वाद भी चखा दे दर्दे जूनून का

इक बार गर "सरकार " तूं तैयार हो गया

समझो वतन स्वर्ग का 'घर द्वार ' हो गया ॥ ८॥

बुधवार, २५ नवम्बर २००९

पर आंसू किसका गिरा, आह किसने की , आत्मा ने ही तो की?

आज मन अधीर है । चिंतित है । वह मन जो आज कई दिनों से स्वयं में उल्लासित था आज उसकी ये दशा है मैं स्वयं नहीं कह सकता की आख़िर ऐसा क्यों है । क्यों आज यह स्थिर है , जडवत है , वेग नहीं है , गति नहीं है , थका हारा दंडवत है ? क्या इसे किसी ने कुछ कहा या फ़िर अपमानित हुआ यह किसी ऐसे जगंह जहाँ मैं ले गया अथवा यह स्वयं गया ऐसा भी समझ नही आता कुछ। फ़िर क्या वजह है ? क्या यह कही चला जाना चाहता है किसी ऐसे जगह जहाँ न तो कही कोई देख सके और ना ही तो समझ सके । सके अगर कोई कुछ कर तो सिर्फ़ महसूस उसके अन्तर्दशा को , दुर्दशा और विवशता को । कुछ कहा नहीं जा सकता ।

फ़िर आत्मा तो एक सर्वसत्ता है । मन उसका एक अंश मात्र । तो क्या अंश की विकलता सम्पूर्णता से छिपी रह सकती है । शरीर का कोई एक अंग ही तो टूटता है पर दर्द का आभाष तो मानसिक प्रक्रियाओ से ही होता है न ? तो क्या हम ये नही कह सकते की आज हमारी आत्मा ही दुखी है ? मन में तो एक ठोकर ही लगा , सम्हला वह कुछ भले ही गिरते गिरते सम्हला । पर आंसू किसका गिरा ? आह किसने की ?आत्मा ही ने तो की । चोट खाने वाला तो बेहोश हो जाता है दर्द की कडवाहट झेलता तो वही है जो निगरानी करता है रखवाली करता है ।

मन भी दुखी है । आत्मा भी दुखी है । तो क्या यह भी कहना आवश्यक है कि हमारे शरीर के सरे अवयव ही दुखी हो गए है ? शिथिल हो गए हैं ? ना तो ये पहले की भाँती फुदुक सकते हैं और ना ही तो रह सकते हैं स्थिर । फ़िर ,जब इन्हे सर्दी , खांसी , ना मलेरिया हुआ ' तो ये नया रोग नई बीमारी कहाँ से आ टपकी । जिसके प्रस्तुत ध्वनि मात्र से हमारे शरीर के सरे अवयव पंगु हो गए ।

ऐसी दशा इस समय सिर्फ़ हमारी ही है या सम्पूर्ण मानव जाती की । एक सुंदर पथ पर गमन करते करते असुन्दरता का ये कड़वा मिश्रण बिना किसी निमंत्रण के बिना किसी प्रयोजन के आख़िर मेरे बीच कहाँ से उपस्थित हो गयी ? जो मुझे कीचड मन धकेले जा रही है , घसीटे जा रही है । लिए जा रही है । मैं नहीं जाना चाहता । वह कीचड , वह मैल , वह दलदल मुझे नहीं पसंद है । मै नही जाना चाहता । रोको , कोई रोको , पूछो , कि मैं जब नहीं जाना चाहता तो मुझे यह क्यों लिए जा रही है ? क्यों नहीं छोड़ देती मुझे उसी जगंह जहाँ पर मैं पहले था ? पर पूछे कौन ...................?

गुरुवार, १२ नवम्बर २००९

जब हिन्दी में सपथ लेने से अबू आजमी (सपा विधायक ) को भरी सदन में थप्पड़ मारा जा सकता है ....... तो हमारी क्या औकात?

क्या लिखूं क्या सोचू और विचारू क्या समझ में तो यही नहीं आता । कमजोरी योग्यता का नहीं है , भाव का नहीं है , विचार का नहीं है , है तो बस उस बात का की माध्यम तो हिन्दी ही है । वही हिन्दी जो कभी फारसी, उर्दू आदि से लड़ती हुई दिखाई दी । लुटी पिटी पर सम्हली किसी तरंह से । अंग्रेजी की रखैल बन गयी । सौतन का-सा सम्बन्ध रहा । यह (हिन्दी) पुरानी और वह (अंग्रेजी) नई फ़िर तो सम्मान नई को ही मिला । दे दिया गया एक कोना संविधान का । अदालती कार्यवाही का । यह ना सोचे लोग की निकल दिया है भारत ने इसे (हिन्दी को)अपने घर से ,राष्ट्रभाषा का कुनबा भी पहना दिया गया । पर हाय रे किस्मत! अनाथ तो अनाथ ही होता है । नीच कुत्सित, बेहया भी समझा जाता है। भले ही कितनों शालीन क्यों ना हो । भले ही कितनों सभ्य क्यों न हो । दरिद्र और निघर्घट ही कहा जाता है । दुरदुराया जाता है । फटकारा जाता है । भगाया और दुत्कारा जाता है क्योंकि जो सौंदर्य , जो रस , जो श्रृंगार नये में झलकता है पुराने में वह होता ही कहाँ है । भले ही उसका आधार पुराना ही हो जीवन पुराना ही हो , उसके बिना ना तो उसका स्थायित्व है और ना ही तो उसका स्तित्व । पर द्वार की शोभा, सेज की शोभा, हृदय और अंतरात्मा की शोभा बढाती तो नई ही है ,पुतानी तो नाली की गली की , मैल और गन्दगी की संवाहिका होती है , संरक्षिका होती है ।

फ़िर मैं कैसे लिखूं इस हिन्दी में अपने विचार को ? क्या वजूद है हमारा , हैशियत क्या है ? जब हिन्दी में शपथ लेने से अबू आजमी (सपा -विधायक)को भरी सदन में थप्पड़ मारा जा सकता है एक महिला विधायक के साथ दुराचार किया जा सकता है , जबकि वहां कानून है ,सुरक्षा है , स्थिति है किसी भी परिस्थिति से निपटने की फ़िर भी उनको मारा गया तो हम आम आदमीं की क्या औकात ? जबकि वो "गोधन, गजधन बाजधन और रतन धन खान " से परिपूर्ण हैं फ़िर भी पिटे हिन्दी बोलने मात्र से , तो क्या हम बचे रह सकते हैं ? हम तो उड़ाए जा सकते है दिन दहाड़े , भरी सभा में , अकारण ही बिना किसी कारण के , बिना किसी प्रयोजन के । कहीं भी किसी भी स्थिति में । हमें न तो इस देश का कानून तंत्र ही बचा सकता है और ना ही तो सुरक्षा तंत्र । फ़िर उस कानून से उस सुरक्षा तंत्र से आशा ही क्या किया जाय जिसकी भरी संसद में धज्जियाँ आए दिन उडाई जाती रही हैं । आतंकवादियों द्वारा अतिक्रमण दिन-प्रतिदिन ही किया जाता रहा है । यहाँ तक की धमकाया जाता रहा है जो किसी पड़ोसी देश के द्वारा प्रतिपल प्रतिक्षण , और यह कायरों की भांति , कोढियों की भांति , नापुन्षकों की भांति सुनता रहा है । न तो लज्जा आती है और ना ही तो शर्म । चारो तरफ़ से फटकार खाने के बाद डांट खाने के बाद जगा भी , उठा भी तो हिला दिया अपनी दुम कुत्तों की तरंह । साफ हो गयी आरी बगल की जगंह सिर्फ़ उसके बैठने भर की । आशाएं ही क्या रखे ऐसे अपंग , लाचार कानून और शाशन प्रणाली से ?

शुक्रवार, २७ मार्च २००९

वह मजदूर - २

ऊपरी हिस्से से चली
नीचे के तरफ़ बढती
चूने लगी कुछ क्षण बाद
टिप टिप टिप टिप
नीचे की उर्वर भूमि तक
पहुँचती ,
तरलता प्रदान करती
शीतलता देती
शरीर के सम्पूर्ण हिस्से को
झकझोर देने के बाद
वेदनामय वातारण में
पोंछता एक एक हिस्से से
शरीर का पसीना
वह मजदूर
गहरी लम्बी साँस लेते
श्रम के उस लम्हे से
कर्म को दे प्राथमिकता
फ़िर भी
सुख सुविधाओं से दूर
वह मजदूर ... ॥

वासना

आ रही थी वह
एक अदृश्य स्वप्न - सा
यथार्थ का रूप लेते
धीरे धीरे धीरे
स्मृति पटल में
तेज ठण्ड में
सूर्य की प्रथम किरण - सा
हल्का धूप - देते
जरूरत नहीं थी धूप की
शीतलता की भी नहीं
आवश्यकता एक जलन की थी
तपन की थी
सिरहन और शिष्कन की थी
बन आहार वह
विशिष्ट त्यौहार का -सा
छा रही थी
धीरे धीरे धीरे
समस्त मानसिक क्रियाओं में
वेबस असहाय
उस शीतलता उस धूप को
निःशब्द मैं
था लाचार - लेते
वह विजित
हंसती रही
मुझे छांव धूप देते ॥

मंगलवार, १७ मार्च २००९

दोहे

अरस शमन है प्रगति का घमंड वीरवशान

क्रोध खंगारत रिश्ते को तजहूँ समय धरि ध्यान ॥

सुरभि चमके सुरभि में तारा ज्यों द्विज पास

मानव चमके शुद्धाचरण धरि संतन के आश ॥

अनंत शर्म निज कर्म पर चखि अरस कर स्वाद

सोवत विगत समुन्नत लखि रोवत होत बर्बाद ॥

अनिल गुरु सन जाय के सीखहूँ सगुन सहूर

दुर्गम पथ तजि सुगम पथ धरहूँ नाहिं अति दूर ॥

देखहु तो या जगत में नीचन की भरमार

जहाँ नीच होइहैं बहुत तहां संत दुई चार ॥

जीवन वितत ढूँढत सफर सफर सवारी गात

श्रवण शान्ति मन भ्रान्ति विकल कहत निशा परभात ॥

गुरुवार, ५ मार्च २००९

काश एक बार फ़िर तसलीमा नसरीन किसी नये '' लज्जा '' की रचना का करने में सक्रीय हो जाति .........

खुदा करे कि कयामत हो सब ठीक हो जाए "बडी ही चिंता की बात है , बड़ी ही परेशानी की वजह है , और है बडी ही व्यथित कर देने वाली समस्याएं कि एक तरफ़ जहाँ सम्पूर्ण विश्व आतंक के घेरे में सिमटता जा रहा है वहां आज भी विद् जनों के बीच यह आतंकवाद आलोचना और समालोचना का मुद्दा बना हुआ है , जबकि जरूरत एक त्वरित निर्णय का है । एक ऐसा निर्णय जिसमें सभी एक जुट होकर आतंक के खात्मे का संकल्प लेता दिखाई दे। क्या हिंदू , क्या मुस्लिम , क्या सिख , क्या ईसाई । क्या भारत , क्या अमेरिका , क्या पाकिस्तान , क्या कोरियाई। क्योंकि आज आतंक सिर्फ़ भारत का "झूठा आलाप " नहीं रह गया है जिसे कि संयुक्त राष्ट्र में बार बार उठाये जाने की जरूरत हो , यह तो एक वैश्वीकरण का रूप धारण कर लिया है जो हर जगह , हर मोड़ पर , फ़िर चाहे वह परम्परा या रीति-रिवाज से उपजा कोई त्यौहार हो या मेला अथवा फ़िर क्रिकेट , फिल्मी समारोह , हर स्थान और प्रत्येक प्रक्रियाओं पर अपना आशियाँ बना लिया है आतंकवाद ने ।

भले ही उदयभास्कर के लिये '' भारतीय उपमहाद्वीप के लिए आतंकवाद की व्याधि कोई नई बात नहीं '' है। पर श्रीलंका के लिए ? फ़िर इस्रायल , अमेरिका और स्वयम पाकिस्तान के लिए ?इस्रायल ने तो किया । निःसंकोच किया । उसने सिर्फ़ किया सुना नहीं किसी की क्योंकि whi त्वरित निर्णय था । पर क्या ऐसा भारत , पाकिस्तान और अमेरिका ने भी किया ? और सबसे बडी बात तो यह है कि ;''जब पाकिस्तान सरकार को अपना सारा ध्यान आतंकवादियों की कमर तोड़ने में लगाना चाहिए तब वह उनसे समझौता करने , उन्हें रियायतें देने , और उनमें अच्छा- बुरा का भेद करने में लगी हुई है । '' (दैनिक जागरण सम्पादकीय ) । फ़िर मुंबई हमले में तो पाकिस्तान सरकार और उनके हिमायती लोग भारत से पहेचन मांग रहे थे और इंकार कर रहे थे कि हमलावर उनके देश के निवासी नहीं , पर अब कौन सा साबूत चाहिए उन्हें जब यूनुस खान जैसे प्रभावशाली व्यक्ति सम्पूर्ण पाकिस्तान की तरफ़ से श्री खिलाड़ियों की तरफ़ से माफ़ी मांग रहे हैं ?

ज्यादा तो नहीं , क्यों कि जागरण से लेकर अमर उजाला तक , सभी प्रमुख समाचार पत्रिका ,ने वैसे ही कह दिया है , पर आशा करता हूँ कि काश एक बार फ़िर से तसलीमा नसरीन किसी नये '' लज्जा '' की रचना करने में सक्रिय हो जाती तो शायद उन्हें , कम से कम भारत के विरोध में यह ना कहना होता कि '' भारत कोई विच्छिन्न जम्बूद्वीप नहीं है । भारत में यदि विश-फोडे का जन्म होता है , तो उसका दर्द सिर्फ़ भारत को ही नहीं भोगना पड़ेगा , बल्कि वह दर्द समूची दुनिया में , कम से कम पड़ोसी देशों में तो सबसे पहले फ़ैल जाएगा । '' पर अगर दूसरे नजरिये से देखा जाए तो यह दर्द अभी तक तो सिर्फ़ भारत का था , जिस विष - फोडे का जन्म भारत के नहीं पाकिस्तान के भू-गर्भ से हुआ था । वह घुट रहा था ,वह कुढ़ रहा था ,वह चिल्ला रहा था , रो तो नहीं पर चीत्कार कर रहा था कि यह ( आतंकवाद ) एक महामारी है जिसको मैं ही नहीं तुम सब भोगोगे । पर 'सब ' तो मजे ले रहे थे , इस दर्द का , बेचैनी का और इस पीड़ा का , क्यों कि किसी के आचरण में '' लज्जा '' नहीं नहीं आयी जो इस दर्द का एहसास दूसरे पड़ोसी देशों को भी कराती ।

रही बात आतंकवाद के खात्में के संकल्प का तो मई मानता हूँ कि उदयभास्कर जी को '' आतंकवाद की व्यापक चुनौती के सन्दर्भ में आशा की सुनहरी किरण '' दिखाई दे रही है कि '' पूरा उपमहाद्वीप दहशत के सौदागरों से निपटने के लिए एक जुट हो रहा है '' पर अब भी कुछ तो है जो शायद कह रहा है '' धीरे धीरे बोल कोई धुन ना दे '' क्योंकि डर ही तो आतंक है । और मैं तो कहता हूँ '' खुदा करे कि कयामत हो सब ठीक हो जाए । ''